नवरात्रि-दशहरा पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र के मार्गदर्शन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने 20 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान सिधारी स्थित हाईडिल चौराहे के पास के प्रतिष्ठान से सिंघाड़े के आटे और कुट्टू के आटे के नमूने तथा निजामाबाद तहसील क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग के अनुसार, अभियान के तहत कुल चार नमूने लिए गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी त्योहारों तक छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को दुकानों में साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुराने अथवा कालातीत फलाहार सामग्री का स्टॉक तत्काल नष्ट करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा स्टॉक मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, विभाग की दूसरी टीम ने जीयनपुर और सरायमीर में 20 फूड वेंडरों को प्रशिक्षण दिया। इसमें कुट्टू के आटे और घी की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा पुराने कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई। विभाग ने आमजन से भी अपील की अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमरनाथ, बेबी सोनम, राजीव कुमार सिंह और सुचित प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *