डीजल ऑटो चालकों ने उठाई परमिट और स्टैंड की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऑटो रिक्शा चालक समिति, उत्तर प्रदेश ने जिले के चालकों की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने बताया कि 15 साल के लिए जारी डीजल ऑटो परमिट को प्रदूषण का हवाला देकर घटाकर 10 साल कर दिया गया है, जिससे कई चालकों की रोजी-रोटी छीन गई है।
समिति ने 15 वर्ष का पूरा परमिट देने, प्रभावित चालकों को मुआवजा देने, 200 प्रतिमाह विलंब शुल्क खत्म करने और चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित ऑटो-स्टैंड बनाने की मांग की है। साथ ही फिटनेस जांच बहाल करने और अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया है। इस दौरान संरक्षक प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, राजेंद्र मौर्य, विरेंद्र यादव, हलधर दूबे, शाहिद अहमद, कैलाश यादव, सुरकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और चालक शामिल रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल /ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *