आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वीं प्रदेश विद्यालय योगासन प्रतियोगिता का शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में शानदार शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश कुमार आर्य विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ अजय कुमार अध्यक्षता प्रबंधक शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज तथा संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वव द्वारा मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा अनीता यादव के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार आर्य ने संबोधित करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ योग को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी और कहा कि आज खेल हमारे जीवन का और करियर का अभिन्न अंग बन चुका है, योग के माध्यम से हम अपने शरीर और मन को दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं, और इसके द्वारा अपने करियर को भी आगे बढ़ा सकते हैं। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 मंडल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 235 बालिका 248 बालक तथा 81 कोच मैनेजर प्रतिभा कर रहे हैं, निर्णायको की 25 सदस्यीय टोली बनाई गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी कीड़ा संस्थान से 9 सदस्य चयन समिति भी आई हुई है। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई आज के इस कार्यक्रम में दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार