आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा नगर के शिवम तिवारी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जिसका स्वागत करते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।
नगर के सिधारी स्थित उनके आवास पर माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम भेंट करते हुए संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि समाज में सक्रियता और विशिष्ट सामाजिक कार्यों के चलते शिवम तिवारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि इनके नेतृत्व में प्रदेश का युवा संगठन मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय और जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने अपनी शुभकामनाएं दीं।
शिवम तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उस पर खरा उतरते हुए उनके द्वारा संगठन को सशक्त बनाने हेतु भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होने ब्राह्मण एकता, संस्कार और राष्ट्रीयता पर विशेष जोर दिया।
इस मौके पर सत्य प्रकाश तिवारी, महंत संजय पांडेय, बंशीधर पाठक, अजय पांडेय, अशोक तिवारी, पंचदेव पांडेय, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार