महिला की हत्या मामले में पति और देवर गिरफ्तार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतुआपार गांव में संतान सुख न मिलने के ताने और विवाद में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने घटना में शामिल मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना जीयनपुर के ग्राम जमीन हरखोरी धनछुला निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सिप्पी सिंह की उसके ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतका के पिता के अनुसार, सिप्पी को संतान न होने के कारण अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। बीते एक मई को इसी बात को लेकर हुए विवाद में ससुराल पक्ष ने एक राय होकर सिप्पी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार को सिकंदरपुर तिराहा के पास से हत्या के नामजद आरोपी पति पंकज सिंह व देवर विनय सिंह का गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *