सपाईयों ने नेताजी के स्वास्थ्य के लिए किया हवन-पूजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आजमगढ़ के पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता मनोज यादव व राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव के नेतृत्व में शहर के सरफुद्दीनपुर में हवन और पूजन किया।
सपा नेता पूर्व सभासद मनोज यादव ने बताया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना किया, राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव ने कहा कि हम लोगों के नेता अभिभावक संरक्षक, मुलायम सिंह यादव का रिश्ता आजमगढ़ की धरती से बहुत पुराना है, आजमगढ़ के लोग हमेशा नेता मुलायम सिंह यादव को अपने दिलों में रखते हैं, हम व हमारा पूरा संगठन नेताजी के स्वास्थ्य लाभ की शीघ्र कामना करते हैं। इस अवसर पर इंजीनियर लालचंद यादव राष्ट्रीय पहलवान, सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव, सभासद प्रेमचंद यादव, वीरेंद्र यादव, शैलेश, हरिंदर, सूर्य प्रकाश यादव, सौरभ यादव, वेद प्रकाश यादव नगर प्रभारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *