16वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गये कांशीराम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक, बहुजन नायक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस नेहरू हाल के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने किया वहीं मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी मंडल प्रभारी कानपुर मंडल डा. विजय प्रताप उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम बसपाजनों द्वारा कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके बाद वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। परिनिर्वाण दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य मुख्य अतिथि डा विजय प्रताप ने कहा कि 15 मार्च, 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव खवासपुर में कांशीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा था कि हम सामाजिक न्याय नहीं चाहते हैं, हम सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। सामाजिक न्याय सत्ता में मौजूद व्यक्ति पर निर्भर करता है।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहाकि बसपा के उद्देश्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुचांकर ही सर्वसमाज को एकजुट किया जा सकता है। इसी एकजुटता के बल पर ही सत्ता पर काबिज होकर एक बार फिर से सर्वसमाज के उत्थान, विकास की नई धारा की शुरूआत की जानी चाहिए, तभी उत्तर प्रदेश में सम्पूर्ण विकास संभव है। अन्य वक्ताओं में विशिष्ट अतिथि लालगंज सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिर्मदन आजाद, पूर्व सांसद सालिम अंसारी आजमगढ़ मंडल प्रभारी हरिश्चन्द्र गौतम आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन विनोद चौहान ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *