अकीदत के साथ निकाला गया बारावफात का जुलूस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मरकज़ी सीरत कमेटी के तत्वाधान में रविवार को निश्वां इंटर कॉलेज पहाड़पुर से ईद मिलादुन्नबी बारावफात का जुलूस हजरत मोहम्मद की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए अंजूमनो द्वारा निकाला गया इस दौरान नारा ए तकबीर अल्लाह हो अकबर नारे रिसालत या रसूल अल्लाह कि सदाओं से फिजा गूंज उठी।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निसवां इंटर कॉलेज से अंजुमन द्वारा नातिया कलाम पढ़ते हुए शिब्ली कॉलेज होते हुए पहाड़पुर पहुंचा जहां पर अंजुमन गुलशन ए रसूल पहाड़पुर अध्यक्ष अब्दुल्ला राइन और संरक्षक परवेज अहमद द्वारा अंजुमनों को इनाम देकर स्वागत किया वहीं भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू और कार्यकर्ताओं ने पानी और बिस्कुट खिलाकर अंजुमनों का स्वागत किया। अंजूमनो का जुलूस तकिया होता हुआ कोट पहुंचा जहां पर मदरसा कुरेश जालंधरी द्वारा अंजुमनों का स्वागत इनाम देकर किया गया। जुलूस टेढिंया मस्जिद होते हुए हर्रा की चुंगी होते हुए गुलामी का पूरा राजा का किला होते हुए कोट दलाल घाट होते हुए पुरानी कोतवाली चौक पुरानी सब्जी मंडी से कटरा होते हुए पांडेय बाजार से जामा मस्जिद पर देर शाम समाप्त हुआ। इस अवसर पर अंजुमन मुस्तफा रसूलपुर अंजुमन जामिया तुल कुरेश जालंधरी अंजुमन अकबरे मदीना जालंधरी नई बस्ती अंजुमन टेढिंया मस्जिद अंजुमन गुलशन रसूल तकिया अंजुमन आशिकाने रसूल बाज बहादुर सहित कुल 15 अंजुमने शामिल रही।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *