आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वीर बिरसा मुंडा सोसाइटी की तरफ से वनवासी समाज, मुसहर समाज के गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति एवं उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए सहायता राशि के रूप में 20000 की धनराशि पूर्व जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को दी जाएगी जिसके तहत रविवार को डायट कार्यालय पर बच्चों की परीक्षाएं संपन्न कराई गई। इस अवसर सांसद दिनेश लाल यादव एवं डायट प्राचार्य अमरनाथ राय उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर पर बनवासी विद्यार्थियों हेतु प्रतिभाशाली छात्रों के चयन हेतु परीक्षा आयोजित की गई जिसमें आजमगढ़ के पूर्व जिला अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति के सदस्यों कमलेश बनवासी, मुसाफिर बनवासी, चंदन कुमार, नंद कुमार बनवासी, अभय कुमार बनवासी, गोविंद बनवासी एवं डायट संस्था के उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य अमरनाथ राय के नेतृत्व में डाइट संकाय टीम के सदस्य आशुतोष कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता, सतीश चंद्र यादव प्रवक्ता, पुनीत कुमार मौर्य प्रवक्ता, अभय राज निषाद प्रवक्ता की उपस्थिति में शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न की गई तथा मूल्यांकन कार्य हुआ। परीक्षा के बाद सांसद दिनेश लाल निरहुआ प्रतिभागी विद्यार्थियों से बातचीत की तथा बच्चों को उत्साहित और प्रेरित किया तथा इस कार्य की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों एवं डाइट संकाय सदस्यों को साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के बनवासी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दी जाय।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव