राष्ट्रीय सनातन सेना ने प्यासों को पिलाया शीतल पेयजल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की ओर से जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) के पास शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों, मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंडा पेय वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह (दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट) ने किया। श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के शुभम श्रीवास्तव तथा आरएसएसबी के प्रदेश अध्यक्ष पवन पंड्या ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार करीब 2500 लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संगठन आगे भी जनहित के कार्य करता रहेगा।
इस दौरान आदित्य सोनी, राज वर्मा, सत्यम अस्थाना, विशाल, सत्य बरनवाल, रोहित कश्यप, लक्ष्मी, प्रतिमा, अंकुर सिंह, रितिक, पीयूष गुप्ता, छोटू सेठ, अंकित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *