भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा जनता की खुली लूट-हवलदार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक और नवनियुक्त पदाधिकारी का मनोनयन देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भा.ज.पा. सरकार में घोर भ्रष्टाचार, बेईमानी, थानों तहसीलों व अन्य विभागों में अधिकारियों के द्वारा जनता की खुली लूट हो गई है। अपराधियों द्वारा पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों की हत्याएं सरेआम हो रहे हैं 10 सितंबर को जनपद- गोंडा में विनोद साहनी की हत्या योगी सरकार के संरक्षित गुंडों के द्वारा इस कारण कर दी गई उन्होंने सोशल मीडिया पर महंत राजू दास का जवाब दे दिया था।
इस तरह पूरे प्रदेश में एक जाति विशेष के लोग हत्याएं, जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। थानों, तहसीलों व अन्य विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बिना पैसे का सही काम नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है भा.ज.पा. सरकार में आर.एस.एस. के लोगों को मनमाने ढंग से नियुक्तियां कर ली जा रही है। आरक्षण का पालन नहीं हो रहा है। फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन को बताएं। भा.ज.पा. के सहयोगी पार्टियों के नेता ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल पिछड़ों के साथ विश्वास घात कर रहे हैं अब वह केवल लोडर बन गए हैं।
बैठक में युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सूरज राजभर, महिला सभा की जिला अध्यक्ष बबीता चौहान। सुषमा चौहान, द्रौपदी पांडेय,सुनीता उपाध्याय, प्रदीप यादव,शिव गोविंद यादव, शबनम खातून, इं. अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *