विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के करकट में लगे बांस के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बबीता राजभर (26) पत्नी राजन राजभर शुक्रवार की रात अपने कमरे में अकेली सोई थी। शनिवार की सुबह जब परिजन कमरे की ओर गए तो बबीता का शव करकट में लगे बांस के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका का एक पुत्र 5 वर्ष का यश राजभर है।
रिपोर्ट- मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *