आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तरवां पुलिस ने दो इनामियां अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
तरवा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्त जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य सुमित यादव व प्रदुम्मन यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इनका नेटवर्क वाराणसी एवं भदोही, मऊ आदि तक फैला हुआ है। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना के विरुद्ध लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी व अवैध असलहे सहित 32 मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के 4 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पुलिस ने किया है। पुलिस ने सुमित यादव पुत्र राकेश यादव निवासी झरिहंगपुर, थाना कोईरौना, जनपद भदोही व प्रदुम्मन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी मन्नीपुर, थाना कोईरौना, जनपद भदोही को थाना तरवां एवं मेहनाजपुर सीमा पर पुलिया के पास, ग्राम नूरपुर/भंवरपुर थाना तरवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार