लालगंज की सौम्या यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के बेईली स्थित मां भारती विद्या मंदिर की छात्रा सौम्या यादव ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में से 560 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कुल 93.3 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौम्या यादव लाल साहब यादव प्रधान की पौत्री व चंदन यादव की पुत्री हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों सुभाष यादव आदि का कहना है कि सौम्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *