पुलिस ने नष्ट कराया जब्त की गयी अवैध शराब व ताड़ी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना मेंहनाजपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत जब्त अवैध शराब और ताड़ी का विनष्टीकरण कराया। न्यायालय के आदेश पर कुल 10 मुकदमों में बरामद लगभग 90 लीटर अवैध देशी शराब और 30 लीटर ताड़ी को नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत यह कार्रवाई थाना मेंहनाजपुर परिसर में की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के बाद पुलिस ने नियमानुसार अवैध शराब और ताड़ी को गड्ढे में गिराकर नष्ट कराया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय तथा थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *