अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के भगतपुर गांव निवासी राहुल मौर्य ने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था जिसमें घर के सामने एक पुराना कुआं जो जमीन से लगभग 2 फीट ऊपर है उसे जमीन के बराबर करके कुएं के ऊपर आरसीसी ढक्कन लगाने का अनुरोध किया था जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। उक्त के क्रम में सहायक विकास अधिकारी अतरौलिया द्वारा जांच कर तथा दोनों पक्षों को देखने और सुनने के बाद कुएं को जमीनी स्तर पर आरसीसी ढक्कन व जाली का निर्माण कार्य होता तो जनहित में सार्वजनिक लाभांश प्राप्त होता। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रपत्र संख्या 6197 द्वारा आदेश पारित किया कि जनहित व सार्वजनिक कार्य के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। यदि कार्य मंे कोई बाधा उत्पन्न होती है तो आवश्यक पुलिस बल का सहयोग लेकर कार्य सुनिश्चित कराएं किंतु जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश के बावजूद भी अभी तक कुएं पर ढक्कन का कार्य नहीं किया गया। जिसके बाबत एडीओ पंचायत ने बताया कि सचिव द्वारा गिट्टी बालू गिराया गया है विवाद की स्थिति होने पर अभी कार्य रुका हुआ है। वहीं सचिव को आदेशित कर दिया गया है कि कार्य में बाधा उत्पन्न होने पर पुलिस की सहायता ले सकते हैं। इस संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने बताया कि सचिव को तत्काल कुएं को ढकवाने के लिए निर्देशित किया गया है क्योंकि कुएं की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है जो कि जनहित कार्य है। सचिव को आज ही भेजकर पैमाइश करा दी जाएगी और सचिव को यह भी निर्देश दिया गया है कि इस कार्य में कोई बाधा उत्पन्न करें तो उसके खिलाफ तत्काल स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराएं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद