ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मोहम्मदपुर विकास खंड अंतर्गत रानीपुर रजमो में चल रहे एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज रानीपुर रजमो नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। मोहम्मदपुर नेहरू युवा केंद्र के एनवाईबी सौरभ मिश्र द्वारा खेल प्रितियोगिता खिलाड़ियों को भलीभांति बताया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अभिषेक उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर से लेकर 400 मीटर तक दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद कबड्डी का खेल मुख्य रूप से खिलाड़ियों द्वारा खेला गया। समाजसेवी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि खेल एक ऐसा साधन है जो जाति धर्म से ऊपर उठकर भाईचारा को बढ़ाता है और शारीरिक मानसिक विकास खेल के द्वारा किया जाता है। यह जो बच्चे आज ग्रामीण स्तर पर ब्लॉक स्तरीय खेल खेल रहे हैं कल वही जिले से लेकर प्रदेश और देश में अपना नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर दिलीप यादव, पुनीत पाठक, अजय श्रीवास्तव, अजय मिश्र, रेफरी कपिराज यादव और अविनाश, दीपक विश्वकर्मा, लकी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *