प्राथमिक विद्यालयो का नहीं हो सका कायाकल्प

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा एवं विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से गावो में स्थित प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति में सुधार करना था। बाउंड्री सहित दिब्यांग शौचालय, शौचालय रैम्प, पानी, बिजली आदि की ब्यवस्था सुदृढ़ करनी थी जिसके लिए शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त ब्लाक पर खण्ड बिकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया था। परंतु शासन के निर्देशों पर न स्थानीय अधिकारियों ने पूर्ण रूप से अमल किया न ही जिले के उच्चाधिकारी अपने निर्देश का पालन करा सके।
फूलपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल सहित प्राथमिक विद्यालय सब 116 हैं। परंतु 25 प्रतिशत विद्यालयो में कायाकल्प योजना से सुंदरीकरण किया गया है 75 प्रतिशत बिद्यालय में कायाकल्प योजना का लाभ नहीं मिल सका। उद्पुर में स्थित प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में स्थित है। इस बिद्यालय के प्रांगण की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। शासन द्वारा निर्देशित कायाकल्प की स्थिति क्या है। इसी प्रकार नगर पंचायत में स्थित जूनियर, प्राथमिक, फूलपुर देहात भोरमउ सदरपुर बरौली जैसे अनगिनत प्राथमिक विद्यालय हैं जहां कायाकल्प माध्यम से सुंदरीकरण नहीं हो सका। प्राथमिक विद्यालय भोरमउ की खबर प्रकाशित होने के बाद सचिव ग्राम पंचायत द्वारा सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया पर पूर्ण नहीं हो सका। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर सहित एबीएसए फूलपुर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो एबीएसए का फोन नहीं उठा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *