आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने बिलकिस बानो मामले में जेल से रिहा किये गये दरिंदों को पुनः जेल में डालने के लिए राष्ट्रपति सहित मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष नदीम आरिफ ने कहा कि गुजरात के बिलकिस बानो के बलात्कारियों को जिस तरह गुजरात सरकार ने 15 अगस्त के दिन रिहा किया है उन दरिंदों को तुरंत जेल में डाल दिया जाय ताकि भारत की बेटी बिलकिस बानो को इंसाफ मिल सके। तीन मार्च 2002 को गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ दुराचार किया गया था और उनके परिवार के 14 सदस्यों को मार दिया गया था। मृतकों में बिलकिस बानो की तीन साल की बेटी भी शामिल थी। इस मामले में 11 लोगों को जेल भेजा गया था। बीते 15 अगस्त को गोधरा जेल में सजा काट रहे उक्त कैदियों को गुजरात सरकार ने रिहा कर दिया जो संविधान की धारा 15ए का खुला उल्लंघन है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार