ढिंढोरा नाइट में डांडिया की धुन पर जमकर थिरका आजमगढ़

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले में नदी किनारे स्थित होटल कम्फर्ट में 17 अक्टूबर को आयोजित ‘ढिंढोरा नाइट’ कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। भव्य डांडिया नाइट में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी, शानदार संगीत और डांडिया की खनक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रंगारंग प्रस्तुतियों, संगीत और डांडिया की मस्ती से सजी इस शाम ने आजमगढ़ में सांस्कृतिक आयोजनों की रौनक को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत होटल कम्फर्ट की चेयरमैन माधुरी सिंह ने माँ दुर्गा की आरती करके की। प्रिशा प्रोडक्शन और होटल कम्फर्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हुनर संस्थान के बच्चों सहित अन्य प्रतिभागियों ने डांडिया की धुन पर जमकर मस्ती की और त्योहार के माहौल का आनंद लिया।
कार्यक्रम की आयोजक शानवी मौर्य ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी डांडिया का आयोजन किया गया, ताकि लोग अपने परिवार के साथ कुछ खूबसूरत पल बिता सकें। उन्होंने कहा कि इस बार शानदार आयोजन करने का प्रयास किया गया है और भविष्य में हर साल कार्यक्रम को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम, सत्यम गुरु, समाजसेवी गोविंद दुबे, अमन श्रीवास्तव, महिला समाजसेवी सोनल श्रीवास्तव और साक्षी पांडेय सहित अन्य लोगों ने आयोजन की सराहना की।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *