बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के लहुरावन गांव में रविवार को सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
शैलेन्द्र उर्फ डब्लू चौबे को जिला उपाध्यक्ष और त्रिभुवन पांडेय को जिला सचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा जताई गई।
सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि लहुरावन गांव के लोगों से उनका पुराना संबंध है। जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही समाज के हितों की रक्षा की जा सकती है।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। डब्लू चौबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पवन चौबे, रविकांत तिवारी, बृजेश मिश्रा, बृजमोहन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, उमानाथ पांडेय, राजीव पांडेय, आजाद उर्फ गोलू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम नवल पांडेय तथा संचालन विपिन चौबे ने किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह