ब्लॉक प्रमुख ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के तेजापुर में रविवार को विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके जुनून की सराहना की।
श्री यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन और खेल के प्रति उनका समर्पण देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद बेहद आवश्यक है। खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला तेजापुर और लोहरा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबले में लोहरा की टीम ने जीत दर्ज की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *