लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवरात्रि सप्तमी के शुभ अवसर पर आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधौना स्थित मां सिद्धेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शाम को थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मंदिर परिसर का औपचारिक निरीक्षण किया।
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां सिद्धेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की सतर्कता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मां सिद्धेश्वरी धाम में सुबह-शाम पूजा-पाठ एवं आरती के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहता है। ऐसे में त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की सक्रियता और निगरानी आवश्यक है। पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद