महा नवमी पर नौ कन्याओं की पूजा कर लिया आशीर्वाद

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महा नवमी के दिन सोमवार को हवन और राम नवमी के अवसर पर भक्तों ने नौ दुर्गा के रूप में कन्याओं का पूजन के साथ मिष्ठान्न भोजन कराया। भक्तों ने कन्याओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
सोमवार को माहुल नगर के अलावा गनवारा, कंदरा, कोर्रा घाटमपुर, पाकड़पुर, फुलवरिया, पुरारामजी रसूलपुर, दखिनगांवा सहित अन्य गांवो में शारदीय नवरात्रि पर 9 दिन के व्रती महिलाओं और पुरूषों ने मां दुर्गा के श्रद्धालु भक्तों द्वारा हवन और पूजन किया गया, इसके बाद 9 कन्याओं की पूजन अर्चन और मिष्ठान्न भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याआंे का बिधिवत पूजन अर्चन और मिष्ठान्न भोजन कराया गया एवं कन्याओं का पग पखार कर आशीर्वाद लिया। वही माहुल नगर के शिवाजी चौक पर सभासद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु ने कन्याओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों और घरों में मां शेरावाली एवं जय श्रीराम के जयकारे से परिसर गूंज उठा।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ कन्या पूजन एवं हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर पहले और आखिरी दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पारण कर अपना व्रत पूरा किया। कन्या पूजन के साथ ही कथा-पूजन, हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर जगत जननी मां दुर्गा से सभी के कल्याण के साथ अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।
रिपोर्ट-श्यामसिंह/बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *