विद्युत चोरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आये दिन अत्याधिक विद्युत लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलने से परेशान बिद्युत स्टेशन फ़ूलपुर के अवर अभियन्ता सहित उपखण्ड अधिकारी अधिशासी अभियंता ने कस्बा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी।
फ़ूलपुर नगर पंचायत के मुख्य चौक पर चेकिंग के दौरान मीटर से पहले केबल काटकर बाईपास करके एसी, कूलर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग कर रहे चार ब्यक्ति पकड़े गए। वहीं दर्जनों बकायादारों के बिद्युत कनेक्शन काटे गए। चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। संजय पुत्र गोबर्धन, संजय पुत्र गुलाब, बुझारत पुत्र रामपलट, इन्द्रावती पत्नी राम अचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया तो वहीं दर्जनों बकायादारों के कनेक्शन काटे गये। उपखण्ड अधिकारी विद्युत फ़ूलपुर विनोद कुमार यादव ने बताया कि एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर तीन से चार किलोवाट का बिद्युत उपयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *