मां कालिका मंदिर में कृष्ण जी की छठी पर हुआ भंडारा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत मानपुर स्थित मां कालिका मंदिर परिसर में बुधवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंगा रहा। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पांडेय का विशेष योगदान रहा। वहीं गांव के बच्चों ने भी भंडारे की व्यवस्था में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सुंदर बना दिया।
इस मौके पर बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं समस्त क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *