आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने पुलिस लाइन आजमगढ़ में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित 9 टोलियों का निरीक्षण कर बैंड एवं डॉग स्क्वायड जायजा लिया। उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया।
श्री अरोरा ने वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु स्थापित 4 हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु दिशा-निर्देश दिया।
सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों को सुनकर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए सम्यक चौधरी (जनपद जौनपुर), विक्रम दहिया (जनपद चंदौली), राजकुमार मीणा (जनपद मिर्जापुर), ऋषभ रुदवाल एवं मेवीस वॉक (जनपद सोनभद्र) तथा शुभम अग्रवाल (जनपद भदोही) भी उपस्थित रहे।
इनसेट—
पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण
आजमगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन आजमगढ़ पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत परेड में सम्मिलित कुल 9 टोलियों का निरीक्षण किया गया। सभी टोलियों को मंच के सामने से गुजारकर उनके टर्नआउट, अनुशासन एवं साज-सज्जा का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त टोलियों का अलग-अलग संचालन कराकर उनकी दक्षता एवं अनुशासन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैंड पार्टी एवं डॉग स्क्वायड का भी निरीक्षण किया। विभिन्न जनपदों से आए आईपीएस अधिकारियों द्वारा भी परेड की टोलियों का निरीक्षण किया गया।
इनसेट—
क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं हाईमास्ट लाइटों का किया उद्घाटन
आजमगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक ने वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं पुलिसकर्मियों की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाई गई 4 हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। इससे पुलिस लाइन ग्राउंड में क्रिकेट अभ्यास एवं अन्य खेल गतिविधियों के संचालन में सुविधा उपलब्ध होगी।
इनसेट–
सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों से ली व्यक्तिगत जानकारी
आजमगढ़। निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में उपस्थित पुलिसकर्मियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वेतन संबंधी विसंगतियों एवं अन्य विभागीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल