सड़क किनारे झाड़ियां, हादसों का खतरा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठंड की शुरुआत के साथ ही कोहरे और कम दृश्यता के दौरान सड़क हादसों का खतरा बढ़ने की आशंका है, लेकिन अतरौलिया से नंदना और नंदना से अतरैठ, तथा अतरौलिया से भवनाथपुर मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण सफेद पट्टियां दिखाई नहीं देतीं। इससे सड़क और उसके किनारे का अंतर स्पष्ट नहीं हो पाता। इन मार्गों पर आसपास के गांवों की सड़कें भी जुड़ती हैं। ऐसे में झाड़ियों और सफेद पट्टियों के स्पष्ट न दिखने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है और हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और सफेद पट्टियों को दुरुस्त करने की जरूरत बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को समय रहते इन कमियों को दूर करना चाहिए, ताकि ठंड और कोहरे के मौसम में सफर सुरक्षित हो सके।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *