ईस्टर्न हीरो 2.0 एजेंसी का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के करतालपुर बाईपास स्थित करतालपुर तिराहे के निकट ईस्टर्न हीरो 2.0 एजेंसी का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधायक नफीस अहमद और हीरो मोटोकॉर्प के एरिया मैनेजर निर्झर ने फीता काटकर किया। एजेंसी के संचालक खालिद नजीर, प्रबंधक रहमतुल्लाह खान उर्फ पप्पू और मैनेजर अहमद रफीक ने अतिथियों का स्वागत किया।
धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए एजेंसी में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रत्येक बाइक की खरीद पर 1,100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके साथ ही ग्राहकों को हर गाड़ी की खरीदारी पर सोने या चांदी का सिक्का जीतने अथवा एक गाड़ी जीतने का मौका भी मिल सकता है। शुभारंभ के दिन ही एक महिला ग्राहक को सोने का सिक्का उपहार में मिला। इससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एजेंसी प्रबंधन ने ग्राहकों से अपील की कि वे शोरूम पर पहुंचकर त्योहारों के विशेष ऑफर का लाभ उठाएं और उन्हें अपनी सेवा का अवसर दें।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *