आयोजक एवं डीजे संचालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना निजामाबाद पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मानकों के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने एवं डीजे प्रतियोगिता आयोजित करने वाले आयोजकों व संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए दो पिकअप वाहन सीज तथा डीजे उपकरण जब्त कर लिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। दो नवम्बर को ग्राम रघुनाथपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, सदस्यों एवं डीजे संचालकों द्वारा पिकअप वाहनों पर निर्धारित मानकों से अधिक डीजे साउंड सिस्टम लादकर तेज आवाज में डीजे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। देर रात्रि तक तेज ध्वनि में डीजे बजाने से आम जनमानस, बच्चों, बीमार एवं वृद्ध व्यक्तियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद डीजे की आवाज कम नहीं की गई। इस पर पुलिस द्वारा 2 पिकअप वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज करते हुए अन्य वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *