लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार

शेयर करे

मेहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा मेंहनगर द्वारा प्रदेश कार्यकारणी के आवाहन पर अतिरिक्त हल्के के कार्य का बहिष्कार करते हुए अतिरिक्त हल्के का बस्ता राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिया तथा एक लेखपाल एक हल्के के तर्ज पर काम करने का निर्णय लिया।
शासन स्तर से लेखपाल संघ के विभिन्न जायज मांगों के प्रति बेरुखी रवैया अपनाने के कारण संघ कार्यकारणी द्वारा बीते दिनों ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से शासन को सौंपा गया था। उसके बाद भी शासन स्तर से किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिये जाने के कारण लेखपालों द्वारा अतिरिक्त कार्य भार व विभिन्न प्रकार के शासकीय कार्य में होने वाले व्यय के वहन कर पाने में असर्मथता जताते हुए अतिरिक्त हल्के का कार्यभार मंगलवार से संघ की मांग पूरी होने तक अतिरिक्त हल्के का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय संघ द्वारा लिया गया।
संघ ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का उद्देश्य किसी भी प्रकार से जनहित को प्रभावित करना नहीं है, बल्कि वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करना है। यदि इस निर्णय के परिणाम स्वरूप राजस्व प्रशासन, शासकीय कार्यों अथवा जनसेवा में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन एवं राजस्व परिषद की होगी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *