डीएवी में आयोजित हुआ एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था के तत्वाधान में एकदिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें कुल 70 प्रतिभागी, 30 पुरुष व 40 महिला शामिल रहीं। प्रभारी प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा द्वारा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शिविर संचालक के रूप में दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर जिला स्काउट मास्टर तथा सहायक प्रशिक्षक के रूप में अवधेश यादव जिला संगठन आयोग स्काउट द्वारा कोर्स को विधिवत संचालित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में शैलेश प्रकाश सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त मंडल आजमगढ़ तथा वीरेंद्र प्रताप सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ तथा सुभाष चंद्र गोंड जिला सचिव आजमगढ़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का दिनेश सिंह और अवधेश यादव ने स्कार्फ लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने उद्बोधन में बिगिनर्स कोर्स पर प्रकाश डाला। प्रादेशिक मुख्यालय प्रभात कुमार के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला विधान निरीक्षक ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने विद्यालय पर जाकर नए दल पंजीकरण कराते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। अंत में जिला सचिव सुभाष चंद्र गोंड़ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा, सुरेश कुमार वीरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *