लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बघरवा उर्फ मोलनापुर के रहने वाले सगे भाइयों ने यूपीएसएसएससी की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों भाइयों की सफलता से देवगांव क्षेत्र और उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।
ग्राम बघरवा उर्फ मोलनापुर निवासी रोशन चौहान एवं आजाद चौहान, पुत्र जयप्रकाश चौहान, ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपीएसएसएससी की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि को लेकर परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता पर विष्णु यादव, शिवम वर्मा, चंदन यादव, गुलाब यादव, शिव बचन यादव, अर्जुन यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि दोनों भाई आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद