मजदूर दिवस पर श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर/मेले का आयोजन किया गया। प्लाई फैक्ट्री, शाहजेरपुर में भी श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया।
शिविर में श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, दवा वितरण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की महत्ता के संबंध में भी जानकारी दी गई। सहायक शोध अधिकारी द्वारा श्रमिकों को हीटवेव से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में विशेष रूप से सलाह प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में डा. मोहम्मद अजीम चिकित्साधिकारी, एमएल अग्रहरि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एचईओ, उमेश कुमार यादव सहायक शोध अधिकारी एआरओ, डा.आरबी वर्मा वरिष्ठ नेत्र परीक्षक अधिकारी, अरविन्द यादव स्टाफ नर्स, अंकित एलटी एवं अतुल चतुर्थ श्रेणी आदि द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *