लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के तिलखरा स्थित मां काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक विधि-विधान के साथ ब्राह्मणों ने पूजन, हवन और आरती कर मंदिर की आधारशिला रखी। इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह मुख्य यजमान रहे।
ओम प्रकाश सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, तिलखरा) ने बताया कि मां काली मंदिर का निर्माण स्व. बद्री नारायण सिंह और स्व. झलक धारी सिंह पुत्र देवकी सिंह ने वर्ष 1947 में कराया था। बाद में 21 मई 2013 को आत्म अनुसंधान आश्रम, मई खरगपुर के महाराज बाबा विशाल भारत की प्रेरणा से मां काली की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि इससे पहले मंदिर में मां काली का चौरा बनाकर ही पूजा-अर्चना की जाती थी। किवदंती के अनुसार, उस समय मां काली ने स्वप्न में दर्शन देकर मूर्ति स्थापना से मना किया था, जिसके चलते लंबे समय तक चौरा बनाकर ही पूजा होती रही। एक मई 2026 को मंदिर परिसर में ही बजरंगबली के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ भाग लिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली को कलयुग के सबसे प्रिय देवता माना जाता है।
इस अवसर पर प्रिंस सिंह, अरुण कुमार सिंह, धनंजय सिंह, परमात्मा शरण सिंह, नरेंद्र सिंह, डीडी विश्वकर्मा, अजय, ओंकार, अनिकेत उर्फ शुभम सिंह, भानु पाठक, दीपक, सुरेश सिंह, लल्ली सिंह, समशेर सिंह, बब्बू, घनश्याम सिंह, अभिषेक, संजय, दीपक, संतोष, विजय प्रताप, शम्भू दीना, श्याम नारायण, श्यामजीत, प्रमोद, घनश्याम बिरला, जनार्दन सिंह, दीनानाथ, सोनू, शरद, सौरभ, अजीत, रोहित, हृदय नारायण, राजीव, मनीष, रामसिंह, रणविजय, राजेश, श्यामजीत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद