नारी शक्ति वंदन अधिनियम से उत्साहित महिलाओं ने निकाली रैली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उत्साहित महिलाओं ने जिला उपाध्यक्ष विभा बरनवाल के संयोजन में कुंवर सिंह उद्यान से पदयात्रा और स्कूटी रैली निकाली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर दिवार पर सामूहिक हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
उत्साहित महिलाओं ने सशक्त नारी सशक्त भारत का पोस्टर लेकर कुंवर सिंह उद्यान से कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान तक पदयात्रा निकाली। उसके बाद स्कूटी रैली को कुंवर सिंह उद्यान से जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जो अग्रसेन चौराहा, पंडित दीनदयाल चौराहा, स्वामी विवेकानन्द चौराहा, शारदा चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, रैदौपुर गांधी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचकर बाबू विश्राम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजिका विभा बरनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम की सौगात देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है, हम सभी बहुत उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सौगात महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देगा और लोकसभा और विधानसभाओं में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करेगा। हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक वन्दना सिंह, सीता चौहान, बबिता जसरासरिया, नीधि राय, पूनम मौर्या, प्रतिमा सिंह, सुमन सिंह राठौर, मिथिलेश पांडेय, अनीता पटेल, ऊषा आर्या आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *