अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षण क्षेत्र अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय गोरहरपुर में वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान रमाकांत यादव ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।
एआरपी आलोक कुमार एवं अजीत पांडेय ने अभिभावकों से अपील की कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं और सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला देवी, दुर्ग विजय सिंह ‘पिंटू’, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कन्हैया गौड़, विद्यालय के समस्त शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद