तीन वर्ष बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला शुद्ध पानी

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के नेबुआडीह अटहरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को सरकार द्वारा पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गयी जिससे प्रत्येेक घर को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सके। किन्तु विभागीय उदासीनता के चलते आज तक नेबुआडीह अटहरा गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी।
सन 2023 में 203 लाख की लागत से पानी के टैंक का निर्माण कराया गया। गांव की कुल आबादी 2160 है। जिसके सापेक्ष ओवर हेड टैंक 15 हजार लीटर वाली क्षमता का लगाया गया। किन्तु आज तक इस टैंक से पानी की सप्लाई गांव में नहीं कराई गयी। जगह जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिये गये हैं जिससे बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाता है। जिसमें राहगीर और पशु गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं जल निकासी के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गयी है। वह जगह जगह लीक हो गयी है जिससे हमेशा गांव में कीचड़ बना रहता है। नतीजन राहगीरों व स्कूपली बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सैकड़ो बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया। लेकिन आज तक कोई निदान नहीं कराया गया जिससे लोगों में काभी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है यदि शीघ्र पानी सप्लाई सही नहीं की जाती है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *