प्रधानसंघ अध्यक्ष को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सठियांव ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को प्रधान संघ अध्यक्ष अंगद यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन संघ के उपाध्यक्ष हाजी जमाल अंसारी की अध्यक्षता में बीडीओ हरिमोहन सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मौजूद रहे। जिसमें क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं सहित दलीय सीमाओं को तोड़ कर प्रधान संघ के अध्यक्ष अंगद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
गत दिनों पीलिया से ग्रसित अंगद यादव का निधन चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में होने के उपरांत प्रधान संघ सहित नूरपुर ग्राम सभा एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि अंगद यादव का कम समय में निधन होना प्रधान संघ के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है जिसकी भरपाई किया जाना कठिन है। इन्होंने कम समय में एक ऊंचे मुकाम को हासिल किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, विशाल उर्फ मोनू, जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव, त्रिपुरारी राम, राजू यादव, महफूज प्रधान, सिकंदर प्रधान, अनिल यादव, अरविंद यादव, हरिवंश चौहान, सुबाष यादव, शिव सिंह, अनिरूद्ध यादव, संजय कनौजिया, दीपक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्वत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *