आयेदिन जाम के झाम में रहता है बूढ़नपुर चौक

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय चौक पर आयेदिन लगने वाले भीषण जाम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में जाम की समस्या लोगों के लिए और भी मुसीबत बन गई है। बारात में शामिल होने वाली गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रह जाती हैं, जिसके चलते बारात समय से कन्या पक्ष के दरवाजे तक नहीं पहुंच पा रही है।
इसका सीधा असर शादी-विवाह के कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। बारात के इंतजार में कन्या पक्ष के लोग घंटों भूखे-प्यासे बैठे रहने को मजबूर हैं। वहीं, शादी की अन्य रस्में भी निर्धारित समय पर संपन्न नहीं हो पा रही हैं। जाम में फंसने से आम राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बूढ़नपुर चौक पर जाम की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि आयेदिन ऐसी स्थिति बनी रहती है। लोगों ने संबंधित प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि चौक पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रमुख स्थानों पर यातायात कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि शादी-विवाह के इस सीजन में लोगों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *