फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत विभाग की ओर से ग्राम कतरा नूरपुर में मेगा कैंप एवं विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने बकायेदारों से 1.15 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। वहीं, बिजली बिल जमा नहीं करने पर 28 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।
अभियान के दौरान कुल 110 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें बिना मीटर के बिजली का उपभोग कर रहे आठ उपभोक्ताओं के परिसर में नए मीटर लगाए गए। इसके अलावा तीन उपभोक्ताओं का स्वीकृत विद्युत भार बढ़ाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही।
अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता आनंद यादव तथा अभियंता मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे। वहीं फीडर मैनेजर अजय कुमार और सूर्यभान सहित लाइन स्टाफ की टीम ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
टीम में अंगद, मदन, संदीप, कल्लू पांडेय, चंद्रेश, इंद्रेश, राजेश, राजकुमार, रवि और शेखर समेत समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय