आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मण्डलवासियों के स्वास्थ्य हितार्थ एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु मण्डलायुक्त विवेक द्वारा की गयी पहल पर शुक्रवार को स्थानीय मॉ ईएनटी सेन्टर द्वारा डा. नीति चड्ढा के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय के सभागार में फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
उक्त मेडिकल कैम्प में अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के नाक, कान एवं गले से सम्बन्धित आडियोमेट्री, ईयर-एण्डोस्कोपी, नोजल एण्डोस्कोपी, थ्रोट एण्डोस्कोपी की गयी। डा. नीति चड्ढा ने बताया कि कैम्प में अपर आयुक्त-प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त-न्यायिक डा. अर्चना द्विवेदी तथा अपर आयुक्त ज्योति राय, प्रशासनिक अधिकारी रामअवध द्वारा नाक, कान एवं गले की जॉंच करायी गयी, जो सही पायी गयी।
डा. नीति चड्ढा ने बताया कि कैम्प में इन अधिकारियों के साथ ही आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को सम्मिलित करते हुए कुल 85 लागों की जांच की गयी। जांच में कुछ लोगों कान के पर्दे छेद, गले के पर्दे में तार की दिक्कत, साइनेसेस, एलजील, डीएनएस, नेजल कॉलिप, माउथ अल्सर, बोकल काडर््स, चक्कर आना, कान में आवाज आना पाया गया। डा. चड्ढा ने बताया कि जांच में पायी गयी बीमारियों के आधार पर कुल 50 लोगों को कैम्प में निःशुल्क दवा उपलब्ध कराते हुए उचित परामर्श दिया गया। फ्री मेडिकल कैम्प में लाभान्वित लोगों द्वारा मण्डलायुक्त विवेक की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
मेडिकल कैम्प में मॉं ईएनटी सेन्टर के टेक्नीकल स्टाफ अभिषेक, ममता, कुमुद, विशाल, पूजा, हरेन्द्र, रुकैय्या आदि ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल