सातवें वेतन बहाली को लेकर सी.डाट पर बीएसएनएल कर्मियों का प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सातवें वेतन की मांग को लेकर आल यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल दिल्ली के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन द्वारा लंच के दौरान सांकेतिक धरना गुरूवार कोे सी डाट परिसर में किया गया। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन को तत्काल लागू करने तथा वेतन समझौते की फाइल पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। धरने की अध्यक्षता हरदरश राय ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अफोर्डेबिलिटी क्लॉज में आवश्यक संशोधन न किए जाने के कारण कर्मचारियों को उनका न्यायोचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। सरकार बीएसएनएल के साथ सौतला व्यवहार कर रही है, बीएसएनएल कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने वेतन संशोधन को शीघ्र लागू करने, लंबित वेतन समझौते को मंजूरी देने तथा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बंद करने की मांग उठाई। धरना में अभिनव द्विवेदी, सुनील चौहान, लालसा यादव, गुलाब राय, कामता प्रसाद, रवि प्रकाश, गुरु चंद्र, कमलेश यादव, अब्दुल कादिर, अवधेश नारायण तिवारी, दरोगा लाल श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार यादव, रामाशीष यादव, धर्मराज यादव एवं राम लखन यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *