लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मंडलीय जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में जीवन उजाला समिति चिऊटहरा, लालगंज के पदाधिकारियों को समाजहित और मानवता के क्षेत्र में निरंतर रक्तदान एवं रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की पहल के लिए सम्मानित किया गया।
समिति के सचिव राजेश मौर्य, कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति तथा मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश यादव को सीएमओ एवं प्रमुख अधीक्षक मंडलीय जिला चिकित्सालय के हाथों प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जीवन उजाला समिति द्वारा लगातार रक्तदान को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की यह मुहिम प्रतिवर्ष आगे बढ़ रही है।
इसी क्रम में जीवन उजाला समिति के प्रतिनिधित्व में रक्तवीर साथी दिनेश यादव रणमो ने भी रक्तदान कर समिति की मुहिम में एक और कड़ी जोड़ते हुए मानवता की मिसाल पेश की। समिति की ओर से उन्हें रक्तदान के लिए बधाई दी गई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद