संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड मिर्जापुर क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव की नट बस्ती में गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मिर्जापुर के स्वास्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान नट बस्ती के लोगो ने टीकाकरण व जांच से इनकार कर दिया। एसीएमओ डा.अज़ीज़ व चिकित्सा प्रभारी प्रवीण कुमार चौधरी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
बस्ती के लोगो ने कहा कि इस मुहल्ले में जल निकासी, आधार कार्ड, आवास, राशन कार्ड, सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। इसलिए बस्ती का कोई भी परिवार इस स्वास्थ्य मेले का लाभ नहीं लेगा। सूचना मिलते है डिप्टी सीएमओ डा. अज़ीज़ मय टीम मौके पर पहुंच गए और बस्ती के लोगो के घर-घर जाकर घंटो समझाने के बाद लोग माने। इसके बाद डा.मन्नान के नेतृत्व में लगभग 70 मरीज़ों को सर्दी, बुखार, खांसी की जांच करके दवा दी गयी। वहीं तीन लोगो का आयुष्मान कार्ड व नौ आभा कार्ड बनाया गया।
इस दौरान मिर्जापुर चिकित्सा प्रभारी प्रवीण कुमार चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालजी यादव, ब्लाक कोऑर्डिनेटर टीकाकरण रीना शर्मा, एएनएम वंदना राय आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-राहुल यादव