कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निवर्तमान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक तरीके से जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा एफआईआर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। सरकार को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े गंभीर सवालों का समाधान दमन से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक संवाद से होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बिपिन कुमार पाठक, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, मो. आमिर, पूर्णमासी प्रजापति, विवेक राय, शीला भारती, प्रेम चौहान, अजीत राय, भजूराम यादव, सीमा भारती, मुरारी राय, गुलाब राय, अकीलुर्रहमान, केदार मौर्य, ओम प्रकाश सरोज, प्रदीप यादव, मो. अजमल, बृजेश पांडे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *