साइकिल से गिरकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में साइकिल से गिरने के बाद एक ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के रांची जिले के खुटी थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव का निवासी बताया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रोहित कुमार अपनी पत्नी फुलमनि टूटी के साथ अमरपट्टी मितूपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार को रोहित घरेलू सामान खरीदने के लिए साइकिल से सुरहरपुर बाजार, अंबेडकर नगर गया था। सामान खरीदकर वापस भट्ठे की ओर लौटते समय वह बलईपुर गांव के पास अचानक साइकिल से सड़क पर गिर गया। जिससे शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रोहित शराब पीने का आदी था। उसने यह भी बताया कि उसे अपने पति के पिता और उनके वर्तमान निवास स्थान की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले को इत्तेफाकिया मृत्यु के रूप में जीडी में दर्ज किया है।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *