आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को विकास भवन के सभागार में कौमी एकता दिवस के अवसर पर राहुल चिल्डेªन एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार भाषण एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, राष्ट्रीय एकीकरण समिति के सम्मानित सदस्यगण तथा विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं आपसी सहयोग का सुंदर संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया यह हमारे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि बच्चों को इतने प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। हम सभी सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं तथा अपने सभी प्रतिभागी बच्चों और मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं। आइए, हम सब मिलकर एकता, अखंडता और भाईचारे से परिपूर्ण भारत का निर्माण करें।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार