स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा: एसडीएम

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूरे प्रदेश में जनगणना कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील मार्टिनगंज के एसडीएम बलराम गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस दौरान नागरिक स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं की नीतियां तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि लगभग 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जनगणना कराई जा रही है। ऐसे में सभी नागरिक स्व-गणना प्रक्रिया में शामिल होकर सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करें, ताकि सरकार को वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें और उनके आधार पर जनहित में बेहतर योजनाएं बनाई जा सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *