फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वृद्धा आश्रम अंबरपुर में गुरूवार को राष्ट्रीय दिवस का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए वस्त्र, फल एवं मिष्ठान का वितरण पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर राज सिंह, श्याम पांडेय, सीएमओ कार्यालय से संबंधित अधिकारी तथा चिकित्सीय टीम मोहम्मदपुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव